uchardet/test/hi/utf-8.txt
2022-12-14 00:23:13 +01:00

4 lines
3.6 KiB
Plaintext

ग्लेशियर नेशनल पार्क (अंग्रेज़ी: Glacier National Park; उच्चा.: ग्लेशियर नेशनल पार्क) अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है।[1]
ग्लेशियर नेशनल पार्क में लगभग सभी मूल स्थानीय पादप और जीव-जन्तु प्रजातियां हैं। बड़े स्तनधारी जैसे कि भूरा भालू, मूस, और पहाड़ी बकरियों के साथ-साथ दुर्लभ या लुप्तप्राय प्रजातियां जैसे कि वूल्वरिन और कनाडाई लिनेक्स, उद्यान में निवास करते हैं। यहां से पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां, एक दर्जन से अधिक मछलियों की प्रजातियां और कुछ सरीसृप और उभयचर प्रजातियों को प्रलेखित किया गया है। उद्यान में प्रेरी से टुंड्रा तक कई पारिस्थितिकी तंत्र हैं। उद्यान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पश्चिमी रेडेकार्डर और हेमलॉक के जंगल पाये जाते हैं। उद्यान के जंगलों में आग लगना आम है। 1964 को छोड़कर उद्यान में हर साल आग लगती है। 1936 में 64 बार आग लगी थी जो कि रिकॉर्ड में सबसे अधिक है।[2][3] 2003 में लगी छह आग ने लगभग 136,000 एकड़ (550 किमी2), उद्यान के 13% से अधिक हिस्से को जला डाला था।[4]